फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से परेशान : केसी बांगड़

Tue, 30 Sep 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 68 : सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जननायक जनता पार्टी के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन राष्ट्रीय में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसी बांगड़ ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। भाजपा केवल झूठे वादों से जनता को बहलाने का काम कर रही है जबकि असल में न युवाओं को रोजगार मिला और न किसानों की समस्याओं का समाधान हुआ।
विज्ञापन

शहर में दीनबंधु सर छोटूराम धर्मशाला में सोमवार को जननायक जनता पार्टी का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और अजय चौटाला किसी कारण नहीं पहुंचे। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैसी बांगड़ व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने मंच संभाला और दोनों नेताओं ने भाजपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
सम्मलेन में उन्होंने कहा कि जजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और आने वाले चुनावों में पार्टी निर्णायक भूमिका में होगी। जजपा जिला अध्यक्ष संजय दलाल ने कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जजपा का संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत और सक्रिय है।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में कानून व्यवस्था बदहाल है, युवा बेरोजगार हैं और जुमलों में विकास है। बृज शर्मा ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी तीखे प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और परिवारवाद चरम पर था। उन्होंने कांग्रेस को जनता की समस्याओं से बेखबर पार्टी बताया और कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां केवल कुर्सी की राजनीति करती रही हैं।
बृज शर्मा ने कहा कि अब जनता को इन दोनों पार्टियों का विकल्प मिल चुका है और जननायक जनता पार्टी ही प्रदेश की असली आवाज है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आने वाले चुनावों में जजपा को समर्थन देकर हरियाणा की राजनीति को नई दिशा दें।
जिला अध्यक्ष संजय दलाल ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व लगातार हरियाणा के कार्यकर्ताओं से जुड़े हुए हैं। आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर जनता के बीच उतरेंगे। नेताओं ने आने वाले समय में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस मौके पर हल्का अध्यक्ष संदीप अहलावत, राकेश जाखड़, बहादुरगढ़ प्रभारी राजू दलाल, सवीन पंघाल, धर्मेंद्र गुलिया हल्का अध्यक्ष बादली, मिंटू ठेकेदार हल्काध्यक्ष झज्जर, राजीव दलाल, शीला गोदारा महिला जिलाध्यक्ष, डॉ. विकास पारासर, राकेश सिहाग, नसीब भारती, मनोज पंचाल, कृष्ण सिलाना, उपेंद्र कादियान पूर्व जिला अध्यक्ष, काला रोहद, राजेंद्र दलाल, अजय गुलिया, अमित दलाल, सुरेश फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें