फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कूल की जर्जर इमारत भाजपा नेता से मिले लोग

Sun, 12 Oct 2025 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 57 : स्कूल मरम्मत व गांव के विकास को लेकर भाजपा नेता दिनेश कौशिक को मांग पत्र सौंपते पंचाय
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आसौदा सिवान और आसौदा टोडरान ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने शनिवार को भाजपा नेता व विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक से सेक्टर-2 स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव की समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

दिनेश कौशिक ने सभी ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्रधान संदीप व प्रधान रवि ने बताया कि गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की इमारत काफी जर्जर स्थिति में है और लंबे समय से मरम्मत की जरूरत है।
विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण अब अपने स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर चुके हैं लेकिन सीमित संसाधनों के कारण उन्हें सहयोग की आवश्यकता है। कौशिक ने 11 हजार का आर्थिक सहयोग दिया। वहीं, समाजसेवी कृष्ण पांचाल ने भी विद्यालय के सुधार कार्य के लिए 11 हजार का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस विषय को संबंधित विभाग के समक्ष रखकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें