फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाई के माथे पर तिलक करके की उनकी दीर्घायु की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में भैया दूज पर्व वीरवार को परंपरागत तरीके व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों के माथे पर तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना की। उन्होंने तिलक करने के बाद उन्हें मिठाई खिलाकर व गोले भेंट भी किए। उधर भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार व शगुन भेंट किए।
विज्ञापन

वीरवार की सुबह ही घरों में इस पर्व की धूम शुरू हो गई थी। बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना कर रही थीं और भाइयों की ओर से उन्हें उपहार भेंट किए जा रहे थे। परंपरा के अनुसार बहनों ने भाईयों को तिलक लगाने के बाद गोले भी दिए और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया। इस त्योहार पर शहर में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति रहा जिसके माथे पर तिलक न सजा हो। परिवार के जहां बड़े सदस्यों ने इस पर्व की परंपरा को निभाया वहीं छोटे-छोटे बच्चों पर भी इस पर्व का खासा रंग देखा गया। इस पर्व के चलते शहर के बाजारों में भीड़भाड़ का माहौल रहा। खासकर मिठाईयों व उपहारों की दुकानों पर ग्राहकों की अधिक भीड़ दिखाई दे रही थी। उधर, अनेक बहनों द्वारा बुधवार को भी भैया दूज पर्व मनाया गया लेकिन अधिकतर बहनों ने वीरवार को ही इस पर्व को मनाया है।
भैया दूज पर्व के दिन वीरवार को शहर में भीड़भाड़ रहने के कारण दिल्ली-रोहतक रोड व नाहरा-नाहरी रोड समेत शहर के अन्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनती रही। पकोड़ा चौक के आसपास तो हालत काफी खराब ही रही। यहां सड़क किनारे खड़े किए गए वाहनों के कारण जाम की समस्या से लोग परेशान रहे। झज्जर मोड़ के आसपास भी जाम जैसे हालात ही नजर आए। सेक्टर-6 की पहली पुलिया से लेकर बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन तक का सफर 5 मिनट का भी नहीं है लेकिन इतनी दूरी तय करने में ही कई वाहन चालकों को तो आधा घंटा से अधिक का समय तक लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें