झज्जर। कच्चा बादली रोड पर नगर परिषद टीम की तरफ से नालाें की सफाई की गई। इनसे निकली गाद सड़क पर निकालने से पूरी सड़क पर गंदगी फैल गई जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नगर परिषद ने बारिश में होने वाली समस्या से निपटने को लिए नालों की सफाई करवाई। फिलहाल नालों से निकाली गंदगी समस्या का कारण बनी है। दुकानदारों की तरफ से बनाए गए पक्के स्लैब भी तोड़ रहे हैं। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने दुकानदारों के चालान भी किए।
टीम ने अब तक आंबेडकर चौक से छिक्कारा चौक और पुरानी बादली रोड पर नालों की सफाई की है। यहां से गाद का उठान कर लिया गया। वहीं, आगामी दिनों में शहर के अन्य क्षेत्रों में नालों की सफाई का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नालों की साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। वहीं नालों से निकाली गई गाद को सूखने के बाद उठान किया जा रहा है। लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।