भाजपा नेता का सम्मान करते गौशाला आयोजक।
बहादुरगढ़। गांव मांडोठी स्थित आर्यव्रत गोशाला के वार्षिकोत्सव में लोग दिल खोलकर दान दे रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता भीम सिंह प्रणामी ने कार्यक्रम में शिरकत की। गोशाला कमेटी ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें मंच तक ले जाया गया। सम्मान के तौर पर उन्हें स्मृति चिह्न भी भेंट किया।
भाजपा नेता भीम सिंह ने अपनी ओर से गौशाला को एक लाख एक हजार रुपये की राशि दान दी। प्रणामी ने कहा कि गोवंश हमारी प्राचीन संस्कृति का आधार है। गाय को हम मां मानते हैं। गाय का दूध व दूध से बनने वाले उत्पाद अमृत के समान है। इस मौके पर सोनू, राज सिंह, कृष्ण, दीपक मौजूद रहे।