फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मकर सक्रांति पर बच्चों में सामान वितरित किया

Mon, 15 Jan 2024 09:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
सामाजिक संस्था इंडेप्थ विजन फाउंडेशन ईट भट्ठों पर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करते हुए। स्
विज्ञापन
झज्जर। सनातन धर्म में मकर सक्रांति का बहुत महत्व है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन नदी में स्नान और दान करने से सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यह बात पीडब्ल्यूडी बीएंडआर कार्यालय से उप अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त सरस्वती अहलावत ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने संस्थाओं इंडेप्थ विजन फाउंडेशन और सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत भट्ठा पाठशाला के विद्यार्थियों को गर्म कपड़े, टोपी, शॉल तथा मूंगफली भेंट की। संस्था सेवा ट्रस्ट से पूनम देशवाल ने बताया कि ये कार्यक्रम धौड़ रोड पर स्थित भट्ठा पर किया गया। जिन बच्चों ने लगातार कक्षाओं में उपस्थित होकर अच्छा प्रदर्शन किया, उनको विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि यह दिन गर्मियों की शुरुआत और हिंदुओं के लिए छह महीने की शुभ अवधि का प्रतीक है, जिसे उत्तरायण (सूर्य की उत्तर की ओर गति) के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें