फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल के बच्चे दरिंदगी के मामले में सर्जन ओपिनियन का किया जा रहा इंजतार, बंद मिले सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले एक इंटरनेशनल स्तर के स्कूल के हॉस्टल में रहने वाले 8 साल के बच्चे के साथ हुई दरिदंगी के मामले में अभी तक रोहतक पीजीआई से सर्जन की रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की हुई है। पुलिस ने स्कूल से जब सीसीटीवी फुटेज मांगी तो सीसीटीवी कैमरेे बंद बताए गए हैं।
विज्ञापन

इस घटना के बाद बच्चे के अभिभावक पुलिस अधीक्षक से मिले थे। परिजनों की ओर से शिकायत देकर बताया कि उनके बच्चे के साथ हॉस्टल में कुकर्म किया गया है। एसपी ने तुरंत मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे।
डीएसपी राहुल देव ने कहा कि पुलिस मामले में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है। बच्चे को जांच के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया था। वहां सर्जन न होने के कारण मेडिकल ओपिनियन के लिए उसे पीजीआई रोहतक में भेजा गया था। जैसे ही सर्जन ओपिनियन आएगा, उसी के तहत आगामी पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें