फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में हुई फायरिंग से ग्रामिणों में आक्रोश, बाजार पूर्ण रूप से रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। गांव बहु में शनिवार की शाम को मुख्य बाजार में शराब के ठेके पर हुई फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत है। घटना के विरोध में बहु गांव का बाजार बंद रहा। पुलिस गश्त करती रही। व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को हुई फायरिंग के बाद देर रात एसपी वसीम अकरम और डीएसपी राहुल देव ने भी घटना स्थल का दौरा किया। रात भर पुलिस घटना स्थल पर मौजूद रही। पुलिस ने दुकानदारों व व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया करवाने का आश्वासन भी दिया गया। दिन भर बाजार में पुलिस कर्मी गश्त लगाते दिखाई दिए।
गौरतलब है कि शनिवार रात सतीश की दुकान पर हुए फायर व शराब ठेके पर कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग की थी। दुकानदारों ने रोष प्रकट करने के लिए अपनी दुकानें बंद रखी हैं। हमें पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल ने बताया कि व्यापारियों और दुकानदारों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। वे बिना किसी डर भय के अपनी दुकाने खोल सकते हैं। रविवार को भी दिनभर पुलिस प्रशासन बाजार में मौजूद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें