फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 76 किसानों को पीआर धान के 1.07 करोड़ किया भुगतान

विज्ञापन
05jjrp15- झज्जर। अनाज मंडी झज्जर में किसान की तरफ से लाई गई फसल। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले में अब तक 76 किसानों को पीआर धान की फसल के लिए 1.07 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। जिले की मातनहेल और बेरी अनाज मंडियों में पीआर धान की आवक के साथ वेयरहाउस एजेंसी की ओर से सरकारी खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में धान और बाजरे की आवक व खरीद जारी है। पीआर धान को छोड़कर अन्य किस्मों के धान और बाजरे की निजी खरीद हो रही है। इनकी खरीद बोली के आधार पर की जा रही है। खरीद के साथ ही फसलों का उठान भी जारी है।
झज्जर अनाज मंडी में पिछले दो दिनों से धान की आवक बढ़ी है, लेकिन नमी की मात्रा अधिक होने के कारण निजी खरीद कम हो रही है। इसके चलते उठान भी धीमी गति से हो रहा है। वीरवार को मंडी में बाजरे का उठान भी नहीं हो पाया।
विज्ञापन

बाजरे और धान की आवक व निजी खरीद
जिले में अब तक बाजरे की फसल के लिए 12,668 किसानों के गेट पास जारी किए गए हैं। इनके माध्यम से 3,83,799 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई है। झज्जर मंडी में अब तक 1,53,798 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है, जिसमें से 1,29,240 क्विंटल का उठान किया जा चुका है।
झज्जर मंडी में वीरवार को 7,500 क्विंटल धान की निजी खरीद हुई। 1509 और 1692 किस्म का मशीन से निकाला गया धान 4,000 से 4,200 रुपये प्रति क्विंटल बिका। वहीं, हाथ से निकाले गए धान का भाव 4,300 से 4,500 रुपये प्रति क्विंटल रहा। 1121 किस्म का हाथ से निकाला गया धान 5,000 से 5,250 रुपये और 1718 किस्म का धान 4,900 से 5,100 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
पीआर धान की सरकारी खरीद
जिले की मंडियों में अब तक 684 किसानों से 35,842.80 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है। इसमें से 223 किसानों के 13,439.20 क्विंटल धान की नीलामी हुई। वहीं, 187 किसानों का 11,043 क्विंटल पीआर धान वेयरहाउस एजेंसी की ओर से खरीदा गया है। इसमें से 6,493.50 क्विंटल का उठान भी हो चुका है।

मंडी में धान और बाजरे की आवक व खरीद जारी है। निजी खरीददार विभिन्न किस्मों के धान और बाजरे की खरीद कर रहे हैं। पीआर धान की सरकारी खरीद भी की जा रही है।
कुलदीप जाखड़, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर


पिछले दो दिनों से धान की आवक बढ़ी है, लेकिन नमी अधिक होने के कारण खरीद कम हो रही है। इससे उठान भी प्रभावित हुआ है। आगामी दिनों में मंडी में धान लेकर आने वाले किसानों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विनोद पूनिया, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन झज्जर अनाज मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें