फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉल्ट की वजह से सामान्य अस्पताल में 5 घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद मोबाइल की टॉर्च जला कर बच्चे को टीका लगाती कर्म? - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल के अधिकारियों की अनदेखी के कारण बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। शाम के समय जनरेटर चलाकर कुछ हिस्से की बिजली आपूर्ति को बहाल किया गया है। शुक्रवार को दिन के समय करीब 5 घंटे तक अस्पताल की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही है। जिससे मरीजों व तीमारदारों के अलावा कर्मचारियों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। अस्पताल में बिजली ना होने के कारण कंप्यूटर व्यवस्था भी पूरी तरह से बंद पड़ी रही। कर्मचारियों को मरीजों के कार्ड तक हाथ से ही बनाने पड़े। शाम के समय जनरेटर चलाने के बाद अस्पताल में रोशनी तो हो गई है, पानी की आपूर्ति फिलहाल तक बहाल नहीं हो पाई है। जिससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिन के समय टीका लगाने के लिए भी मोबाइल की टॉर्च जला कर कर्मचारियों ने मरीजों को टीके लगाने पर मजबूर होना पड़ा। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 2 साल से ट्रांसफार्मर व जनरेटर तक की सफाई तक नहीं करवाई गई है। ट्रांसफार्मर में तेल भी कम बताया जा रहा है। बारिश होने के होने के कारण केबल में पानी भरने की वजह से फाल्ट आ गया है। फिलहाल शनिवार को भी फाल्ट ठीक होता दिखाई नहीं दे रहा है। अस्पताल में केवल जनरेटर के सहारे ही काम चल रहा है।
बिजली घर की छत कंडम, टपक रहा पानी
सामान्य अस्पताल में बिजली व्यवस्था के लिए बनाए गए पावर हाउस की छत भी बारिश के दौरान टपक रही है। करंट लगने का भी भय बना हुआ है। अस्पताल में बारिश का पानी भरा हुआ है, लेकिन इसकी निकासी की व्यवस्था भी स्थाई तौर पर नहीं की गई है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य अस्पताल के अधिकारी भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि लाइन अंडरग्राउंड होने की वजह से बारिश का पानी भरने के कारण परेशानी आई है।
विज्ञापन

सामान्य आस्पताल की बिजली की लाइन ओपन होनी चाहिए थी। लेकिन अंडरग्राउंड होने के कारण इसमें बार-बार फाल्ट आ रहे हैं। एसई से भी इस लाइन को बाहर से करने के लिए बात हुई है। इस लाइन को बाहर से करने के बाद ही स्थाई समाणान हो पाएगा, क्योंकि लाइन भूमिगत होने के कारण फाल्ट जल्दी नहीं मिलता है।
विज्ञापन

- डॉ संजय सचदेवा, एसएमओ, सामान्य अस्पताल, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें