फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मौसम में बदलाव से बढ़े बुखार, जुकाम और डायरिया के मरीज

Sun, 04 Aug 2024 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बच्चे।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मौसम बदलने के साथ बच्चों में उल्टी-दस्त, बुखार-जुकाम की समस्या के साथ डायरिया की चपेट में भी आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आए दिन 50 से अधिक बच्चे इन बीमारियों के पहुंच रहे हैं। इनमें से 15 बच्चों को डायरिया की चपेट में आने से डाक्टरों द्वारा भर्ती कर लिए गया है।
विज्ञापन

चिकित्सक लोगों को समय-समय पर बच्चों को ओआरएस का पानी पिलाएं जिससे उनमें पानी की कमी न हो सके। कमरे के तापमान को सामान्य बनाए रखें। रात को तेज एसी में बच्चों को न सुलाएं। बच्चों के स्वास्थ्य में हल्का बदलाव हो तो तुरंत डाक्टर से परामर्श लें। जिससे समय रहते बीमारी को फैलने से रोका जा सके। नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशोषज्ञ डा.अहिभूषण ने बताया कि कुछ दिनों से बच्चों की ओपीडी 50 से अधिक हो रही है। 15 बच्चे डायरिया की चपेट में हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा बुखार, खांसी-जुकाम और उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चे भी अस्पताल में आ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे गर्मी से हो रहे हैं। यह सीजनल रोग है, इसमें सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। माता-पिता को बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अपने बच्चों को बाहर लेकर नहीं जाएं।
विज्ञापन



-फोटो 59 : नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बच्चे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें