-फोटो 56 : मुख्यमंत्री नायब सैनी को सफाई संबंधी शिकायत देते ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी।
बहादुरगढ़। शहर में लचर सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य जसबीर सैनी ने दिल्ली में हरियाणा भवन में सीएम नायब सैनी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम को बहादुरगढ़ सफाई व्यवस्था के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग होने की शिकायत दी।
उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ में सफाई का टेंडर लगभग पौने तीन करोड़ रुपये महीने का है, लेकिन शहर में सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। शहर में विभिन्न स्थानों पर गंदगी के ढेर, नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। घर-घर से कूड़ा उठान भी नहीं हो रहा है। जसबीर सैनी ने आरोप लगाया कि सफाई ठेकेदार नगर परिषद अधिकारियों व कुछ जन प्रतिनिधियों को खुश करने के लिए हर महीने सुविधा शुल्क देते हंै। सैनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि बहादुरगढ़ में सफाई के नाम पर सरकारी धन की सफाई हो रही है। सफाई संबंधित शिकायत हरियाणा स्वच्छ एप पर डालने के बाद भी खानापूर्ति होती है। जसबीर सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वास्त किया है कि इसकी जांच करवाकर उचित कार्रवाई करेंगे। पैसों का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा।
-