फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कुरुक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन लेट होने से यात्री परेशान

Mon, 02 Mar 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
01jjrp06- झज्जर। झज्जर रेलवे स्टेशन पर रुकी कुरुक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल रेल। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। कुरुक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल ट्रेन झज्जर प्रतिदिन देरी से पहुंच रही है। इस कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे की ओर से 23 फरवरी को कुरुक्षेत्र और 24 फरवरी को फुलेरा से एक सप्ताह के लिए इस ट्रेन का संचालन किया गया था।
विज्ञापन

28 फरवरी को कुरुक्षेत्र व एक मार्च को फुलेरा से यह स्पेशल ट्रेन आखिरी बार चलाई गई। कुरुक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल झज्जर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन देरी से पहुंची।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से संचालित हई ट्रेन की देरी का समय
तिथि समय
24 फरवरी 40 मिनट
25 फरवरी 33 मिनट
26 फरवरी 12 मिनट
27 फरवरी 59 मिनट
28 फरवरी दो घंटे 24 मिनट
एक मार्च को दो घंटे 56 मिनट
फुलेरा से संचालित हुई ट्रेन की देरी का समय
24 फरवरी 53 मिनट
25 फरवरी 50 मिनट
26 फरवरी 46 मिनट
27 फरवरी दो घंटे 27 मिनट
28 फरवरी पांच घंटे 50 मिनट
एक मार्च 18 मिनट


रेलवे की तरफ से कुरुक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया। इसमें प्रतिदिन यात्रियों ने दोनों तरफ जाने वाली रेल में सफर किया।
- रामकिशन मीणा, स्टेशन मास्टर, रेलवे विभाग, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें