फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें रद करने के विरोध में यात्रियों का प्रदर्शन

Tue, 22 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिल्ली-रोहतक रेल ट्रैक पर दो सप्ताह से फिरोजपुर व रोहतक मेमू पैसेंजर को अनिश्चितकाल के लिए रद करने के विरोध में दैनिक रेल यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। साथ में रेलवे अधिकारियों के खिलाफ मांग पूरी न करने पर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन




प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजकीय रेलवे थाना प्रबंधक अपनी टीम के साथ मौके पर ही रहेे और हर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखे। समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा के अलावा कानूनी सचिव महताब सिंह, देवेंद्र कुमार, अशोक कुमार, रमेश समेत काफी संख्या में मौजूद यात्रियों ने कहा कि 8 दिसंबर से गाड़ी संख्या 54641-42 दिल्ली फिरोजपुर व गाड़ी संख्या 64913 व 64916, दिल्ली-रोहतक मैमू रेलवे की ओर से अनिश्चितकाल के लिए बंद की गई है। इससे इस रेल ट्रैक पर हजारों दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही है।



समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सुबह साढ़े पांच घंटे तक इस मार्ग पर कोई भी पैसेंजर गाड़ी नहीं चल रही है। ऐसे में नौकरी पेशा, विद्यार्थी, पीजीआई रोहतक में जाने वाले बीमार व तीमारदार व अन्य यात्री सर्दी के मौसम में परेशानी झेलने पर मजबूर है। सतपाल हाडा ने बताया कि समिति ने 9 दिसंबर को महाप्रबंधक उत्तर रेलवे, बहादुरगढ़ व रोहतक के स्टेशन अधीक्षकों को ज्ञापन सौंप कर दोनों पैसेंजर गाड़ी चलाए जाने की मांग की थी। मगर उसके बाद भी कोई सुध नहीं ली गई। ज्ञापन के दौरान रेलवे अधिकारियों को चेताया गया था कि 21 दिसंबर को बहादुरगढ़ व रोहतक स्टेशन पर सांकेतिक धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कड़ी में कार्य कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि यदि अब भी रेलवे प्रशासन नहीं चेता तो यात्री अधिकारियों का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


पांच घंटे तक नहीं आई कोई पैसेंजर ट्रेन
सुबह के समय दिल्ली से रोहतक के लिए करीब 5 घंटे तक कोई पैसेंजर गाड़ी न होने से रेल यात्रियों को सर्दी के इस मौसम में घंटों तक अन्य ट्रेनों के आने का इंतजार करना पड़ता है। यहीं नहीं मजबूर होकर उन्हें एक्सप्रेस ट्रेनों में अधिक किराया लगाकर सफर तय करना पड़ता है। यही नहीं उन्हें परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें