-फोटो 83 : कार्यक्रम में मौजूद सेवा दल के सदस्य व अन्य। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। मकर संक्रांति पर भगवान परशुराम सर्व समाज सेवा दल की ओर से क्षेत्र के कई गांव में बुजुर्गों और खेलों में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भापडौदा गांव से की गई। जहां पर मास्टर उमेद सिंह को पगड़ी पहनाई और शॉल भेंट किया गया।
वहीं परशुराम भवन सांपला चौगामा प्रधान ने लक्ष्मी नारायण, जिले सिंह, मांगेराम व ओमप्रकाश के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया। चुलियाना गांव में पंडित रामेश्वर को पगड़ी पहनाकर शॉल भेंट किया गया। जिला स्तर पर वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाले देव शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
दिमाना गांव में पंडित ओमदत्त शर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र कुलताना ने बताया कि बुजुर्गों का मान प्रतिभाओं का सम्मान कार्यक्रम के तहत हमारे जन सेवक क्षेत्र में प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करते आ रहे हैं। सेवा दल द्वारा 100 बुजुर्गों व 500 से अधिक प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया जा चुका है।
इस मौके पर डॉ. मुकेश दत्त, हेमचंद्र शर्मा, सुभाष, अशोक डीघल, संजय शर्मा डीघल, रूप, प्रेम जांगड़ा, रमेश कुलताना, बलराम शर्मा उपस्थित रहे।