-फोटो 62 : सरपंच मुकेश देवी अपना मानदेय केंद्र सरकार के कोष में देते हुए। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। केंद्र सरकार ने 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले का प्रतिशोध लेते हुए ऑपरेश सिंदूर चलाया। ऐसे में पूरा देश सेना और सरकार के साथ खड़ा है। भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए परनाला हसनपुर गांव की सरपंच मुकेश अशोक राठी ने शानदार पहल की है। उन्होंने अपना पांच साल का मानदेय केंद्र सरकार के सहायता कोष में देने का फैसला लिया है।
गांव में आयोजित बैठक में भारत माता की जय के नारे भी लगाए। गांव में पंच और महिलाओं ने बैठक में सरपंच मुकेश देवी ने सहायता कोष में अपना मानदेय देने का फैसला लिया है। सरपंच मुकेश और एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी ने बताया कि हरियाणा सरकार की तरफ से हर महीने सरपंच को 5 हजार मानदेय मिलता है, जोकि पांच साल में तीन लाख रुपये होता है। अब उन्होंने इस मानदेय को 3 लाख रुपये ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए दिया है।