फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 35 लाख के कम्युनिटी सेंटर में बनी कचरा गाड़ियों की पार्किग

Tue, 09 Jul 2024 06:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
पुरानी तहसील रोड पर ​स्थित कम्युनिटी सेंटर एवं पुराना नगर परिषद कार्यालय।
विज्ञापन
झज्जर। पुरानी तहसील रोड पर पटवार भवन के नजदीक बना कम्युनिटी सेंटर खुद देखरेख के अभाव में कचरा घर बनता जा रहा है। कहने को तो यह कम्युनिटी सेंटर है और कभी नगर परिषद का कार्यालय भी रहा है, लेकिन अब यह जगह शहर में घर-घर से कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ियों का पार्किंग स्थल बन गया है। इसके अलावा नगर परिषद सफाई से संबंंधित सामान भी यहां रखा जाता है। देखरेख के अभाव में कम्युनिटी सेंटर के भवन की हालत भी जर्जर होती जा रही है। इसकी तरफ नगर परिषद के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

लगभग 10 साल पहले पुरानी तहसील रोड पर नगर पालिका की तरफ से कम्युनिटी सेंटर का निर्माण किया गया था। इस पर लगभग 35 लाख रुपये की राशि खर्च हुई थी। कम्युनिटी सेंटर का मकसद आज जनता के होने वाले विवाह-शादी व अन्य कार्यक्रमों के लिए इसका प्रयोग किया जाना था, लेकिन पिछले दस साल से आज तक यहां ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित तक नहीं हुआ। किसी ने आज तक इसकी बुकिंग तक नहीं करवाई। इसके बाद नगर परिषद ने यहां अपना कार्यालय बनाया। कुछ साल तक कार्यालय भी चला, लेकिन नया भवन मिलने के बाद नप कार्यालय भी यहां से आगे शिफ्ट हो गया। तब से यह कम्युनिटी सेंटर जर्जर हालत में जाता जा रहा है। फिलहाल यहां पर शहर से एकत्रित होने वाले कचरे की गाड़ियों को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

किराये पर दी जा सकती है बिल्डिंग
शहर में कई ऐसे सरकारी कार्यालय हैं, जो जर्जर बिल्डिंग में चल रहे हैं। कम्युनिटी सेंटर की हालत फिर भी उनसे बेहतर है। ऐसे में यहां पर दूसरे सरकारी कार्यालयों को किराये पर बिल्डिंग दी जा सकती है। इससे नगर परिषद की भी आमदनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
कम्युनिटी सेंटर को लेकर जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा। इसे दूसरे सरकारी विभागों को किराये पर देने का विचार चल रहा है।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें