झज्जर। जिले के मुंडाहेडा और सुबाना दोनों गांव में बड़ी सी आशा किशोर-किशोरी मेले का आयोजन किया गया। इसमें बदलाव की किरण नाटक के माध्यम से लोगो को संदेश दिया कि अगर माता -पिता अपने बच्चों के दोस्त की तरह बनकर उनके सपने पूरा करने में उनका साथ दे पाए तो वे सफलता हासिल कर गांव का नाम रोशन कर सकते हैं।
रोहतक-झज्जर जिला प्रबंधक मीना रानी ने बताया कि इस नाटक के माध्यम से यह दिखाया दिया गया है कि गांव के किशोर-किशोरी और युवा किस तरह से गांव के मुखिया की मदद से अपने गांव के मुद्दों को जैसे हिंसा, भेदभाव एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े सभी तरह के मुद्दों को हल किया जा सकता है। किशोर-किशोरी व युवा अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने माता-पिता से किस तरह बात कर सकते हैं। उसमें कैसे वो अपने आस-पड़ोस, परिवार व समुदाय के लोगो की मदद ले सकते हैं। इस अवसर पर साहिल, ममता मीना, अनुराधा, राहुल, राकेश कुमारी, वीरेंद्र, कनिका, निहार, राजेश, मोनू, रघुवंश, सिमरन, मुनीश, सीमा, दीपक, शब्द, मुस्कान, राम, सलोनी मौजूद रहे।