बहादुरगढ़। घर से स्टेडियम में खेलने के लिए निकले युवक का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस को डीआईजी कालोनी निवासी बलवान ने बताया कि उसका बेटा हिमांशु (20) 18 जुलाई को स्टेडियम में खेलने के लिए घर से गया था, लेकिन चार दिन बाद भी घर वापस नहीं आया। पिता का कहना है कि उसके बेटे को किसी ने अज्ञात स्थान पर छिपाकर रखा है। पुलिस ने शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद