फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी तक परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

Fri, 31 Mar 2017 12:26 AM IST
amarujala/ jhajjar
विज्ञापन
Parents are talking to DSP
विज्ञापन
रूडियावास गांव में बुधवार रात को गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन मृतक के परिजनों ने बृहस्पतिवार को यह कहते हुए शव लेने से इंकार कर दिया कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। वहीं पुलिस का पक्ष है कि कागजों में शव रिसीव कर लिया गया है, केवल शाम होने की वजह से परिजनों ने शव नहीं लिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रूडियावास गांव निवासी जयभगवान ने गांव के ही 5 लोगों के खिलाफ उसके भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है, जिसमें चार लोग नामजद हैं। शिकायतकर्ता के आरोपानुसार वह और उसका भाई सम्यवान अपने प्लॉट से रात को करीब पौने दस बजे घर खाना खाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सुधीर, भूपेंद्र, दयानंद, मनोज व एक अन्य लड़का सामने से आए। सुधीर व भूपेंद्र ने आते ही उसके भाई सम्यवान पर फायर कर दिया, गोली लगते ही सम्यवान वहीं गिर गया। इसी फायरिंग में वहीं से गुजर रहा गांव निवासी ही महताब भी घायल हो गया। फायरिंग के बाद पांचों आरोपी हवाई फायर करते हुए गांव से बणी की तरफ भाग गए। इस फायरिंग के दौरान वह दीवार के पीछे गया था। आरोपियों के वहां से भागने पर वह अपने भाई को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। जब उसने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके व अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने पीड़ित जयभगवान की शिकायत पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

शव लेने से परिजनों का इंकार
 पुलिस के द्वारा चार लोगों के खिलाफ नामजद व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए जाने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। लेकिन शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। मृतक के भाई जयभगवान ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव नहीं लेने की बात कही है। जयभगवान का कहना है कि उन्हें आरोपियों से खतरा है, उनकी गिरफ्तारी जरूरी है। वहीं पुलिस इस मामले में कह रही है कि परिजनों ने कागजी तौर पर तो शव रिसीव कर लिया है लेकिन शाम होने की वजह से शव को नहीं लिया।
विज्ञापन


अभी तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी : सुमित
साल्हावास थाना एसएचओ सुमित का कहना है कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक सम्यवान के भाई जयभगवान की शिकायत पर चार नामजद व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें