फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 17 मार्च को होगी 360 खाप की पंचायत

Mon, 04 Mar 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए खाप पंचायतों की अग्रणी भूमिका रहती है। देशोरी कारज की अनुमति और कारज की सफलता के कार्य की शुरुआत भी खाप पंचायतों से ही होती है। इसलिए लोवा सत्रहे खाप की पंचायत सिद्धीपुर लोवा गांव में रविवार को हुई। लोवा सत्रहे के प्रधान अशोक मान ने अपने पिता श्रीचंद मान की स्मृति के देशोरी कारज की अनुमति के लिए पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में सत्रहे गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। श्रीचंद मान को पुष्पांजलि भेंट कर पंचायत के मौजिज लोगों ने 360 खाप की पंचायत बुलाने की बात कही है। पंचायत में 360 की पंचायत के लिए लोवा सत्रहे के सदस्य निमंत्रण देने के लिए 360 खाप प्रधान के पास भी गए। लोवा सत्रहे खाप प्रधान अशोक मान ने बताया कि 17 मार्च को 360 खाप की पंचायत होगी और उसमें देशोरी कारज की तारीख और रूपरेखा तय होगी। 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाने का अनुमति भी पंचायत ने दी है। इस बार 62वां हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव मनाने की शुरुआत श्रीचंद मान और उनकी धर्मपत्नी वेदवती ने 61 साल पहले की थी। पहले घर पर ही चावल और शक्कर का भंडारा शुरू किया था जो अब देशोरी भंडारे तक जा पहुंचा है। श्रीचंद मान के पुत्र अशोक, दलबीर और सिकंदर एडीएस ग्रुप और रॉयल ग्रीन रियलिटी ग्रुप का संचालन भी कर रहे हैं। लोवा सत्रहे खाप पंचायत के समापन पर पंचायत में आने वालों के लिए भोजन की व्यवस्था भी आयोजक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें