बादली। पुलिस चौकी एम्स बाढ़सा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि बाढ़सा गांव निवासी संजय ने सेफ्टी टैंक चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की। मामले में दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने दो आरोपियों हरीश निवासी बादली व विनोद निवासी दहिया निवासी सोनीपत को जो पहले से ही किसी अन्य आपराधिक मामले में दुलीना जेल में बंद है। जिनका प्रोडक्शन वारंट पर न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से सेफ्टी टैंक बरामद किया गया। पुलिस रिमांड के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।