फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पंचायत सदस्य ने विकास कार्यों में अनदेखी का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव छारा की मूलभूत समस्याओं को लेकर वार्ड नंबर-7 के पंचायत सदस्य अनिल दलाल ने जिला प्रशासन पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उपायुक्त झज्जर को लिखे पत्र में उन्होंने गांव की बदहाल व्यवस्था पर घेरते हुए कहा कि आदर्श गांव का तमगा सिर्फ कागजों तक सीमित है जबकि ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने 11 हजार की आबादी पर केवल छह सफाई कर्मचारी होने की बात कही। गंदगी के ढेर और खुले में कूड़ा डालने की समस्या ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। सबसे गंभीर मुद्दा पीने के पानी का है। अनिल ने कहा कि गांव का पानी जहरीला होता जा रहा है जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
इसके बावजूद प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। वहीं श्मशान घाटों की हालत भी खस्ता है जहां अवैध कब्जे और अव्यवस्था के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दलाल ने आगे कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें