क्षेत्र के सैनी समाज के संगठनों सैनी समाज एवं सैनी जनकल्याण समिति की चौधर को लेकर विवाद फिर जाग गया है। शनिवार को शेखर सैनी पक्ष के लोग इकट्ठे हुए और दूसरे गुट पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए समाज को तोड़ने की कोशिशें करने का आरोप लगाया।
दूसरी तरफ, गत 24 जनवरी को सैनी स्कूल में हुई बैठक में प्रधान घोषित किए गए सोनू सैनी का कुछ लोगों ने शनिवार को भी स्वागत किया।
पिछली पारी में समाज व समिति के अध्यक्ष रहे शेखर सैनी ने शनिवार की बैठक में कहा कि समाज विरोधी लोगों ने 24 जनवरी को चुनाव से संबंधित झूठी बात समाज में फैलाकर लोगों को भ्रम में डालकर समाज को दोफाड़ करने की साजिश रची थी।
शेखर सनी ने कहा कि समाज की 24 जनवरी से पहले हुई बैठक में पहले ही निर्णय लिया जा चुका था कि समाज का चुनाव नगर परिषद के चुनाव के बाद करवाना है। फिर भी कुछ लोगों ने 24 जनवरी को अपनी ओर से सैनी समाज का नया प्रधान चुनने की घोषणा कर दी।
उन्होंने कहा कि अभी समाज के चुनाव नहीं हुए हैं और समाज के चुनाव तो नगर परिषद चुनाव के बाद ही कराए जाएंगे।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर मेजर सूबेदार सूबे सिंह सैनी, मास्टर राकेश सैनी, पार्षद जसबीर सैनी, रवींद्र सैनी, ललित सैनी एडवोकेट, मुकेश सैनी, मुकेश सनी कच्चा बाग, कृष्ण सैनी, श्रीभगवान सैनी, धर्मबीर सैनी , पवन सैनी, प्रहलाद सैनी, जयसिंह सैनी, राजसिंह सैनी, देवी सिंह सैनी व महाबीर सैनी सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
उधर सोनू का स्वागत
दूसरी ओर, 24 जनवरी को सैनी स्कूल में हुई पंचायत में समाज व समिति के अध्यक्ष घोषित किए गए दीवान उर्फ सोनू सैनी और उप प्रधान ईश्वर सैनी का शनिवार को नयागांव में उनके समर्थकों ने स्वागत किया। इस मौके पर सोनू ने कहा कि वह समाज की दिल से सेवा करेंगे।