राजकीय कॉलेज में प्रतियोगिताताओं का आयोजन
बहादुरगढ़। शहर के राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या डाॅ. दर्शना देवी की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ अधिकारी डा. शशि रापडिया के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत निर्णायक मंडल की भूमिका में डा. नीतू कटारिया, मीनाक्षी कालरा, डा. मोनिका, अनु, रश्मि व श्वेता ने निभाई।
मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्रा सृष्टि प्रथम, मनीषा द्वितीय और बीकाम प्रथम वर्ष की दीक्षा एवं निकी तृतीय स्थान पर रही। इसी क्रम में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रा पलक ने प्रथम, अंशु ने द्वितीय और मनीषा व निकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता लैंगिक संवेदनशीलता व घरेलू हिंसा विषयों पर आधारित रही। जिसमें छात्रा सदफ प्रथम स्थान पर, कुमकुम द्वितीय स्थान पर व मनीषा और रेनु तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्या डा. दर्शना देवी ने प्रतिभागियों की सराहना की और विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर रीना कुमारी, अंजली, भावना, सुमन हुड्डा, अमित छिकारा, राजीव दहिया, विकास शौकीन, राजीव असिवाल व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।