फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन दिन में 144 रुपये प्रति क्विंटल गिरे धान के दाम, किसान परेशान

Sun, 20 Oct 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। धान के दाम में तीन दिनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को धान 3131 रुपये प्रति क्विंटल के रेट से खरीदी गई जबकि वीरवार को 3275 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान बिका था। इसमें 144 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शनिवार को झज्जर अनाज मंडी में 592 क्विंटल धान आई और 620 क्विंटल धान की खरीद की गई। दो दिन पहले जहां पर धान 3275 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही थी। शनिवार को 144 रुपये की गिरावट के साथ खरीद की गई। किसान मंडियों में धान लेकर आने में कतरा रहे हैं। शनिवार को धान 3131 रुपये प्रति क्विंटल बिका। चूंकि इस धान की खरीद सरकार नहीं करती इसलिए किसान का ये धान पूरी तरह खुले बाजार पर निर्भर है। बाजार में जो रेट होगा इस पर किसान को बेचना पड़ता है इसे लेकिन किसान चिंचित हैं।
जिले की मंडियों में धान और बाजरे की खरीद जारी है। किसान मंडियों में फसल लेकर आ रहे हैं। जिले में अभी तक 315660 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है और 271960 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। वही अभी तक 640 क्विंटल पीआर धान बेरी अनाज मंडी में आई है, लेकिन धान की खरीद शुरू नहीं की गई है। झज्जर अनाज मंडी में बाजरे की 120400 क्विंटल आवक हुई है और 111100 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा 93 हजार क्विंटल बाजरे की उठान की गई है। झज्जर मंडी में शनिवार को 592 क्विंटल धान की आवक हुई और 620 क्विंटल धान की की खरीद की गई है। शनिवार को मशीन से निकला धान 2600 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया, वहीं हाथ से निकाला गया धान 3131 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।
विज्ञापन


अब तक पूरा भुगतान नहीं हुआ
जिले की मंडियों में हैफेड और वेयर हाउस दो एजेंसियां बाजरा खरीद रही है। इसमें हैफेड ने 5794 किसानों का लगभग 42.28 करोड़ का बाजरा खरीदा गया है और लगभग 27.60 लाख का भुगतान किया गया है। हरियाणा वेयर हाउस ने अभी तक 3945 किसानों का लगभग 29.16 करोड़ का बाजरा खरीदा है। इसमें से लगभग 22.68 करोड़ का भुगतान किया गया है। अभी तक जिले में 9739 किसानों का लगभग 74.45 करोड़ का बाजरा खरीदा गया है, वहीं लगभग 50.28 करोड़ का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन



वर्जन
झज्जर मंडी में बाजरे की 120400 क्विंटल आवक हुई है और 111100 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। 93 हजार क्विंटल बाजरे की उठान किया गया है।
दीपक, सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें