फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फ्रिज में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग से घर का सामान जला

Sun, 20 Oct 2024 05:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
आग की घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
झज्जर। मंडी मोहल्ले स्थित एक मकान में फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने के बाद कई धमाकों की आवाज अंदर से आई। आग के कारण मकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गली तंग होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी अंदर नहीं घुस सकी। बाद में फायर कर्मचारियों ने आसपास से बाल्टियों व अन्य सामान में पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मंडी मोहल्ला निवासी राजबीर टेलर का काम करता हैं। शनिवार दोपहर लगभग चार बजे उसके मकान में अचानक फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। गनीमत यह रही कि उस समय घर पर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना फोन पर राजबीर को दी। उस समय राजबीर के परिवार के सदस्य घर पर ताला लगाकर खरीददारी के लिए बाजार में गए हुए थे। कुछ देर बाद वह मौके पर पहुंचे। इससे पहले पड़ोसियों ने बाहर से बिजली के तार काट दिए ताकि किसी अन्य मकान में नुकसान नहीं हो सके। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है जहां राजबीर का मकान है, वह गली बहुत तंग है। इसलिए घर तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें