फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. बंगाल में राजनीतिक हिंसा लोकतंत्र के लिए घातक : धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता प्रदेशभर में पश्चिम बंगाल में चुनाव उपरांत हो रही हिंसा के विरोध में धरना देते हुए रोष-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके तहत बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ जिला मुख्यालय के बाहर आयोजित धरने पर पहुंचे। उन्होंने बंगाल में हो रही राजनीतिक हिंसा पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है। धनखड़ ने बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्याओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह प्रजातंत्र के लिए घातक सिद्ध होगा। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ तत्काल सख्त कदम उठाए जाएं। झज्जर में आयोजित रोष प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ के साथ रोहतक से लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा, जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान,पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी व आनंद सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि बंगाल में टीएमसी के कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट आ रही हैं। जिन्होंने टीएमसी को वोट नहीं दिया उन लोगों के घरों को आग के हवाले किया जा रहा है। बंगाल की हिंसक घटनाओं को लेकर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष का माहौल है। इस लिए बुधवार को प्रदेशभर में धरने आयोजित कर बंगाल में हो रही राजनीतिक हिंसक घटनाओं की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें