फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में विकसित होंगे ऑक्सीजन पार्क, पायलट प्रोजेक्ट के तहत 14 गांव चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरित व स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में प्रशासन की ओर से 14 गांवों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लेते हुए ऑक्सीजन पार्क विकसित किए जाएंगे। यह जानकारी डीसी श्याम लाल पूनिया ने दी। वे सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में पर्यावरण संरक्षण की के तहत ऑक्सीजन पार्क को तैयार करने बारे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामाजिक सहभागिता के साथ अधिकारी गांव के मौजिज लोगों के साथ संपर्क करते हुए पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि में सकारात्मक कदम बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पायलेट प्रोजेक्ट के तहत सभी सातों खंडों के 14 गांवों में ऑक्सीजन पार्क विकसित किए जाएंगे। प्रति खंड दो गांवों ऑक्सीजन पार्क विकसित करने की योजना है। इस काम में और संबंधित विभाग और सामाजिक पर्यावरण प्रेमियों को साथ लेकर जिले में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखभाल करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ा जाएगा।
- ऑक्सीजन पार्क इन गांवों में विकसित करने की है योजना
डीसी ने बैठक में बताया कि जिले के खंड मातनहेल के गांव मातनहेल, झांसवा, बहु, रूड़ियावास में से दो गांवों में, झज्जर खंड के गांव उखलचना व तलाव में, खंड साल्हावास के गांव कोंहद्रावली व कासनी, खंड माछरौली के गांव माछरौली व समसपुर माजरा, बादली खंड के गांव शाहपुर मलिक, गोयल कलां, पेलपा, खेड़का गुर्जर में से दो गांवों में, खंड बेरी के गांव चिमनी, दूबलधन किरमान, मदाना कलां में से दो गांवों में व खंड बहादुरगढ़ के गांव मातन व खरमान को चिह्नित किया गया है। साथ ही जिले के सभी सरकारी संस्थानों में भी पौधरोपण करते हुए उनके संरक्षण करने का दायित्व भी जिला प्रशासन निभाएगा।
विज्ञापन

- यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, सीईओ जिला परिषद त्रिलोकचंद, एसडीएम झज्जर शिखा, एसडीएम बेरी रविंद्र कुमार, एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बहादुरगढ़ हितेंद्र कुमार, सीटीएम शिवजीत भारती, डीआरओ बस्ती राम, डीडीपीओ ललिता वर्मा, डीआईओ अमित बंसल, डीएफएससी मनीषा मेहरा, सीएमजीजीए सुप्रिया सिन्हा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें