बादली। फिलीपींस में 17 विकाफ अरनिस वर्ल्ड चैंपियनशिप में रितु गुलिया ने भारत की तरफ से भागीदाराी कर कांस्य पदक हासिल किया है। रितु गुलिया का बादली में आने पर स्वागत किया।
रितू ने अलग-अलग इवेंट में दो कांस्य पदक जीते हैं। उनके स्वागत में बादली में ग्रामीण एकत्रित हुए और खुली जीत में बैठाकर बादली के शिव मंदिर तक लाया गया। इस स्वागत समरोह में ईश्वर वत्स, रणवीर गुलिया, बिल्लू कादयान प्रधान कादयान खाफ झज्जर, सुरेंद्र प्रधान भट्टा एसोसिएशन झज्जर, पूर्व विधायक नरेश शर्मा मौजूद रहे। प्रतियोगिता 21 से 28 जुलाई तक फिलीपींस में हुई। रितु के पिता अमरपाल व माता पूनम भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।