फोटो नंबर- 25कन्या जन्म पर कुंआ पूजन करने जाती महिलाएं। स्रोत- स्वयं
मंडी अटेली। गांव सागरपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नवजात कन्या के जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव गुजरवास की सरपंच वर्षा रानी ने नवजात कन्या की मां डॉ. प्रिया को सम्मानित किया। सरपंच वर्षा रानी ने कहा कि बेटियां हमारे समाज का गर्व हैं। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र सिंह, दलीप कुमार, नवरत्न, डॉ. सी एस वर्मा प्रभाकर और राजेश कुमार उपस्थित रहे। संवाद