बहादुरगढ़। ब्राह्मण परिवार परिचय ग्रुप की मीटिंग गलेरिया मार्केट झज्जर रोड पर हुई। मीटिंग का आयोजन ऋषि भारद्वाज ने किया। संस्थापक प्रवीण अत्री ने बताया कि ग्रुप डेढ़ वर्ष से अधिक समय से निशुल्क समाज सेवा में तत्पर है। ग्रुप समाज के विवाह योग्य युवक तथा युवतियों के लिए समर्पित प्लेटफार्म है। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को रोहतक के सनसिटी में महर्षि अत्री धर्मार्थ ट्रस्ट में ब्राह्मण मिलन समारोह का आयोजन होगा। इस मौके पर अनिल मुदगिल, रणबीर मुदगिल, बिजेंद्र मुदगिल नजफगढ़, सुनील गौतम बुपनिया, ओमदत कानौंदा, श्रीनिवास वत्स, हरीश शर्मा, कृष्ण मुदगिल मौजूद रहे।
फोटो 67 : बैठक में कार्रवाई की जानकारी देते संस्थापक प्रवीण अत्री।