फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बदला आदेश...अब पुराने रूट से चलेंगी पंजाब मेल समेत 6 ट्रेन

विज्ञापन
-फोटो 63 : बहादुरगढ़ स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
-रेलवे विभाग ने चार दिन पहले 5 से 16 सितंबर तक बदला था इन ट्रेनों का रूट, अब बहादुरगढ़ से होकर गुजरेंगी
विज्ञापन

रेलवे के रूट बदलने से परेशान थे बहादुरगढ़वासी
-तीन पैसेंजर ट्रेनें पहले की तरह रहेंगी रद्द

संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। रेलवे की ओर से चार दिन पहले बहादुरगढ़ से गुजरने वाली पंजाब मेल सहित 6 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित करने के आदेश दिए थे, लेकिन अब इन आदेशों को रद्द कर दिया गया है। अब सभी ट्रेन बहादुरगढ़ से होकर गुजरेंगी। इससे रेल यात्रियों को काफी राहत मिली है।

रेलवे विभाग की ओर से तीन पैसेंजर ट्रेनों को 25 सितंबर तक रद्द किया था। इसके बाद विभाग ने 29 अगस्त से 16 सितंबर तक कई एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया था, लेकिन अब वह ट्रेनें इसी रूट से होकर गुजरेंगी। पंजाब मेल ट्रेन का रूट 5 से 16 सितंबर तक बदलने के आदेश थे, लेकिन इसे भी रद्द कर दिया गया है। ट्रेनों में बहादुरगढ़ से प्रतिदिन दिल्ली और पंजाब की तरफ काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का बदला गया था रूट
16 सितंबर तक रोहतक से फरीदाबाद, पलवल व मथुरा जाने वाली ट्रेनों का रूट बदला गया था। यह गाड़ियां बहादुरगढ़, शकूरबस्ती, किशनगंज, नई दिल्ली व फरीदाबाद जाती हैं। इनमें ट्रेन संख्या 11450, 16032, 16318, 16988 व 19804 शामिल थी। 12138 पंजाब मेल को भी 5 से 16 सितंबर तक दूसरे रूट से चलाने की तैयारी थी, लेकिन अब इन ट्रेनों को बहादुरगढ़ के रास्ते ही चलाया जाएगा। ट्रेनों के चलाने के आदेशों के बाद यात्रियों को राहत मिली है।

यह ट्रेनें हैं 25 सितंबर तक रद्द
ट्रेन संख्या 04432 जाखल से पुरानी दिल्ली पैसेंजर, 04425 पुरानी दिल्ली से नरवाना पैसेंजर, 04426 जींद से नरवाना पैसेंजर, 14024 कुरूक्षेत्र से पुरानी दिल्ली, 14023 पुरानी दिल्ली से कुरुक्षेत्र शामिल हैं। यह ट्रेनें 25 सितंबर तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


वर्जन

पंजाब मेल ट्रेन का रूट 5 से 16 सितंबर तक बदलने के आदेश थे, लेकिन वे रद्द कर दिए गए हैं। कई अन्य ट्रेनों का भी रूट बदला गया था। अब सभी ट्रेनें बहादुरगढ़ रूट से होकर गुजरेंगी।

-यशपाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक, बहादुरगढ़।



-फोटो 63 : बहादुरगढ़ स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें