बहादुरगढ़। कई दिनों से हो रही बरसात पर रविवार को बे्रक लगा, लेकिन मौसम विभाग के अधिकारियों की ओर से अगले दो दिनों तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को दिन भर उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान रहे।
दिन भर धूप रही और हवा नहीं चली। वहीं अधिकतम तापमान भी एक डिग्री ऊपर की ओर बढ़ गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बारिश के बाद प्रदूषण पूरी तरह साफ हो गया है और लोगों को साफ ऑक्सीजन मिल रही है। एक्यूआई हरे रंग में 98 दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। इस पर रविवार को ब्रेक लगा तो लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी ने परेशान किया।