-फोटो 66 : प्रचार अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी दिनेश कौशिक व भाई नरेश कौशिक।
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश कौशिक रविवार को सराय औरंगाबाद, कसार, टांडाहेड़ी, मेहंदीपुर, डाबोदा कलां, नूना माजरा व लोवा खुर्द में जनसंपर्क किया।
उन्होंने ग्रामीणों से 5 अक्तूबर को पार्टी को वोट देने की अपील की। बुजुर्गों ने पगड़ी बांधकर उनका सम्मान किया। पार्टी जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, चारों मंडल अध्यक्षों विजय, ऋषि, पंकज जैन, सोनू मान के अलावा नगर पार्षदों, पंच-सरपंचों, ब्लॉक समिति से चेयरमैन प्रतिनिधि ने बहादुरगढ़ हलके में कमल खिलाने की अपील की। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने अपने छोटे भाई दिनेश कौशिक के लिए ग्रामीणों से वोट देने की अपील की। दिनेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र से हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जो विजयी शंखनाद किया है उससे विपक्षियों की नींद उड़ गई है।