फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक सुविधा केंद्र खुलने से मिलेगी सुविधाएं

Mon, 05 Feb 2024 10:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
नागरिक सुविधा केंद्र का निरीक्षण करते ग्रीवेंस कमेटी सदस्य जसबीर सैनी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड 14 के सेक्टर-9 व 9ए में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से मुख्यमंत्री के आदेश पर बन रहे नागरिक सुविधा केंद्र कार्य का निरीक्षण भाजपा नेता एवं ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों सुविधा केंद्र जनता को समर्पित किए जाएंगे। इन नागरिक सुविधा केंद्रों के बनने से आमजन को एक ही जगह आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, फेमिली आईडी, जन्म प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, आनलाइन बिल भुगतान आदि मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। सैनी ने कहा कि यह नागरिक सुविधा केंद्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जो पूरे प्रदेश के सेक्टरों में इन्हें खोला जा रहा। सैनी ने एचएसवीपी में आमजन के लिए खाली पड़ी जगह पर शौचालय बनाने की मांग भी संबंधित अधिकारियों से की। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें