फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशा मुक्ति के लिए जागरूकता रैली निकाली

Mon, 05 Feb 2024 09:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
गांव दुजाना में स्थित राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालते हु
विज्ञापन
बेरी। गांव दुजाना स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक और दो के तत्वाधान में नशा मुक्ति अभियान पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसका संचालन प्राचार्य डॉ. तराना नेगी के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने नशे से हो रहे दुष्प्रभाव के बारे में स्वयंसेवियों को बताया तथा स्वयं व अपने दोस्तों एवं अपने परिवार वालों को नशे से दूर रहने के लिए कहा। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य तथा स्वयंसेवियों ने शिविर में एक नशा मुक्ति रैली गांव दुजाना में निकाली तथा लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी एवं जागरूक किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाई के अधिकारियों ने स्वयंसेवियों को मिलकर जागरूक किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सजनी व डॉ. नरेंद्र दहिया व डॉ. नसीब, डॉ. अजय कुमार, डॉ. कुमारी अनिल, डॉ. नवीन, डॉ. भारतेन्द्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें