फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिन बाद खुली ओपीडी...कार्ड से दवा केंद्र तक लगी मरीजों की लाइन

विज्ञापन
-फोटो 52 : ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगे पुरुष-महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में शनिवार को डॉक्टरों की हड़ताल और रविवार को अवकाश होने के चलते मरीजों को ओपीडी सेवाएं नहीं मिल पाई। दो दिन बाद सोमवार को जब ओपीडी सेवाएं खुली तो मरीजों की लाइन ओपीडी कार्ड बनवाने से लेकर डॉक्टर कक्ष, लैब व दवा वितरण केंद्र तक लगी रही।
ओपीडी में वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, पेट दर्द समेत कई अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की कतारें देखने को मिली। फिजिशियन, स्त्री रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, बाल रोग विभाग व हड्डी रोग विभाग, ईएनटी विभाग समेत कई अन्य विभागों की ओपीडी में भी भीड़ रही।
विज्ञापन

झज्जर सिविल अस्पताल में एक हजार से 1200 ओपीडी होती है लेकिन सोमवार को लगभग 1500 ओपीडी हुई। दोपहर 12 बजे तक पर्ची कटवाने के लिए काउंटर पर मरीजों की लाइन लगी हुई थी।
इलाज के लिए आईं महिला चिंता देवी, सुमन, रिंकी व सावित्री ने कहा कि सोमवार को ज्यादातर समय उनका लाइनों मेें लगे रहने में ही बीता। डॉक्टर ओपीडी रूम से लेकर लैब, एक्स-रे रूम, दवा केंद्र पर भीड़ ही लगी रही।
बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में डॉक्टर की लिखी दवाइयों में 2-3 दवाइयों को छोड़कर कुछ दवाइयां बाहर से ही खरीदनी पड़ीं। उधर मौसम में उतार चढ़ावे को देखते हुए डॉक्टरों ने एहतियात बरतने व खानपान से लेकर साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के लिए भी परामर्श दिया।
सिविल अस्पताल के एमएस डॉ. गुरजिंद्र ने बताया कि शनिवार को वर्क सस्पेंड और रविवार को सरकारी छुट्टी के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या कुछ ज्यादा रही। वैसे भी सोमवार के दिन मरीजों की संख्या ज्यादा रहती है।
विज्ञापन

तंग गैलरी में परेशान दिखे मरीज

सिविल अस्पताल की ओपीडी की तंग गैलरी में लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। वहीं इसी बीच डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। इस कारण मरीजों को परेशानी हुई। कंप्यूटर नहीं चलने के कारण पर्चियां नहीं बनी। बिजली आने पर पर्ची बनाने का काम शुरू किया गया।

-फोटो 52 : ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगे पुरुष-महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें