फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ओपीडी अब सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक

Fri, 17 Oct 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
16jjrp10- शहर का सरकारी अस्पताल जिसका समय वीरवार से बदल गया। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
झज्जर। सिविल अस्पतालों में ओपीडी का समय वीरवार से बदल गया। ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है। इससे पहले ओपीडी का समय सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक रहता था। सर्दियों में हर साल सिविल अस्पताल की ओपीडी का समय बदल जाता है। इसी के मद्देनजर वीरवार से समय में बदलाव कर दिया गया है। अब अस्पताल में आने वाले मरीज दोपहर तीन बजे तक ओपीडी का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड
सिविल अस्पताल में वीरवार को भी सोनोलोजिस्ट न होने के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड निजी अस्पताल में एमयूओ के तहत करवाए गए। बाकी लोगों को निजी केंद्रों पर जाकर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़े। एसएमओ डॉ. अजय सिंघला ने बताया कि सोनोलॉजिस्ट छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें