फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अनीश के शरीर से दो गोलियां ही निकलीं

Fri, 25 Aug 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी (झज्जर)। बेरी के दुजाना चौक पर वारदात को लेकर वीरवार को पुलिस ने मृतक अनीश के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इस दौरान मृतक के शरीर से दो गोलियां निकली हैं। उधर, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात रही है।
विज्ञापन

वारदात के समय मृतक अनीश को 7 से 8 गोलियां लगी थी। पुलिस के अनुसार वीरवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में अनीश का बोर्ड के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान उसके शरीर से सिर्फ 2 गोलियां ही निकलीं, बाकी गोलियां उसके शरीर से आरपार हो गईं।
मृतक के भाई मनीष का कहना है कि उसके भाई का किसी भी गैंग के साथ कोई संबंध नहीं था। उसे आशीष ने फोन करके काम दिलाने के लिए बुलाया था। उनका भाई अनीश चालक का काम करता था। उसके भाई को बेवजह मारा गया है। उसने पुलिस से अपील है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सख्त सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन


अनीश के खिलाफ 2 और रिंकू पर 5 केस दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनीश के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं, जबकि रिंकू के खिलाफ लड़ाई-झगड़े, अवैध हथियार, हत्या का प्रयास, लूटपाट सहित 5 मुकदमे दर्ज हैं।
यह था मामला
गांव रिटौली निवासी सन्नी व डीघल निवासी रिंकू की बुधवार को झज्जर कोर्ट में पेशी थी और गोच्छी निवासी आशीष, कबुलपूर निवासी मोहित व तलाव निवासी अनीश बलेनो कार से झज्जर से दुजाना होते बेरी के दुजाना चौक पर पहुंचे थे। तभी ब्रेजा कार में सवार बदमाशों ने बलेनो गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान 22 वर्षीय अनीश पुत्र राजेश निवासी तलाव की मौके पर ही मौत हो गई थी। साथ ही डीघल निवासी रिंकू व गोच्छी निवासी आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका रोहतक के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सन्नी व मोहित वारदात के समय भागकर जान बचाई।


वर्जन

बेरी में हुई वारदात के बाद हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। पोस्टमार्टम के दौरान अनीश के शरीर से 2 गोलियां निकली गई हैं। शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में 12 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-विवेक मलिक, थाना प्रभारी बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें