बेरी में बाजार के निरीक्षण के दौरान युवकों से बात करते एसडीएम।
- फोटो : Jhjhar
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे हरियाणा को लॉकडाउन किया हुआ है। लॉकडाउन के दूसरे दिन बेरी के बाजार में बंद का पूरा असर दिखाई दिया। बेरी बाजार में स्थिति का जायजा लेने के लिए बेरी उपमंडल अधिकारी डॉ. राहुल नरवाल, डीएसपी नरेश कुमार, नायब तहसीलदार रमेश कुमार, बेरी शहर चौकी इंचार्ज सुंदरपाल ने बेरी बाजार का दौरा किया। बाजार मेें आने-जाने वाले लोगों को रोककर पूछताछ की। बेवजह घूमने वाले लोगों को अपने घरों में भेजा गया। लॉकडाउन के दौरान सिर्फ आवश्यक सामान की दुकानों को ही खोला जा रहा हैं। जिसके चलते पूरा बाजार बंद रहा।
सड़कों पर बाइक लेकर निकले लोगों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती
लॉकडाउन होने के कारण सड़कों पर बाइक लेकर बेवजह घूमने वाले लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। बेरी के शिव चौक से बाजार की तरफ आने वाले बाइक चालकों से पूछताछ करके की बाजार में भेजा गया। बेवजह घूमने वाले लोगों की 10 बाइकों के चालान किए गए।
पुलिस ने लोगों को घरों में रहने के लिए किया जागरूक
लॉकडाउन के चलते बेरी थाना प्रभारी जयभगवान ने बेरी बाजार ओर कस्बे में अलाउसमेंट करके लोगों को अपने घरों में रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले, अगर कोई जरूरी वस्तु लेनी है तो घरों से एक ही व्यक्ति निकले और सामान लेकर वापस घरों में रहे।
खुली दुकानों पर रखवाया गया सैनिटाइजर
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अत्तर सिंह कादयान का कहना है कि लॉकडाउन के दूसरे बेरी में बंद का पूरा असर दिखाई दिया है। जरूरतमंद सामान की खुली दुकानों पर सैनिटाइजर रखवा दिया गया है। दुकानदार को भी कहा गया है कि सामान लेने आने वाले ग्राहकों के पहले सैनिटाइजर करा कर ही सामान दें। लोगों को अपने घरों में रहने के लिए अपील की गई है।
बेरी के एसडीएम डॉ. राहुल नरवाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान एक दुकान खुली हुई थी। जोकि बंद होनी चाहिए। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। बाजार में बेवजह घूमने वाले लोगों को अपने घरों में रहने के लिए जागरूक किया गया। मेडिकल स्टोर, परचून ओर सब्जी की दुकानें खुली रहेगी ओर सभी चौक चौराहों पर नाकों को चेक किया गया।