फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहली पसंद के कॉलेज में होगा ऑनलाइन सत्यापन

Sun, 09 Jun 2024 03:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भरते समय जिस कॉलेज को पहली पसंद के रूप में भरेगा उसका सत्यापन उसी कॉलेज में ऑनलाइन किया जाएगा। राजकीय नेहरू कॉलेज में अब तक 50 विद्यार्थियों को सत्यापित किया गया है। राजकीय नेहरू कॉलेज में अब तक विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 323 आवेदन आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा बीए के लिए अब तक 158 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

दाखिलों को लेकर गत दिवस उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक ली गई। इसमें निर्देश दिए गए कि इस बार सभी कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत ही दाखिले किए जाएंगे। इसके अलावा कॉलेज विश्वविद्यालय के नियमों का भी ध्यान रखेंगे। इस बार बी.कॉम ऑनर्स, बी.कॉम वोकेशनल जैसे कोर्स अब बी.कॉम में मर्ज हो जाएंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय केवल तीन मेजर कोर्स (पहले सब्जेक्ट होता था अब नाम बदलकर कोर्स हो गया है) आवंटित करेगा। बाकी के सभी कोर्स कॉलेज स्तर पर दिए जाएंगे। स्नातक कक्षाओं के पहले सेमेस्टर में विद्यार्थियों को तीन मेजर कोर्स, एक माइनर कोर्स, एक स्किल एनहांसमेट कोर्स, एक मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स, एक एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स यानि सात पेपर पढ़ने होंगे। दूसरे सेमेस्टर में माइनर कोर्स हट जाएगा और दो वैल्यू एडेड कोर्स जुड़ जाएंगे और कुल आठ पेपर हो जाएंगे।
विज्ञापन


नेहरू काॅलेज में किस कोर्स के लिए कितने आवेदन

बीए- 158



बीए बिजनेस एडमिनिस्ट्रेान- 20

बीकाम- 33

बेचलर ऑफ कंप्यूटर एपलीकेशन- 56
बीएससी (लाइफ साइंस) - 21

बीएससी (फिजिकल साइंस )- 35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें