फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन कर सकेंगे पेंशन के लिए आवेदन : डीसी

Wed, 30 Mar 2016 01:38 AM IST
jhajjar
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन पात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है कि उन्हें अब पेंशन के कागजात बनवाने के लिए एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस तक भटकना नहीं पड़ेगा। समाज कल्याण विभाग से संबंधित सभी प्रकार की पेंशन प्राप्त करने के लिए अब ऑनलाइन सुविधा मुहैया कराई जा रही है। अब पात्र व्यक्ति किसी भी सामान्य सेवा केंद्र के माध्यम से नई पेंशन बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन


डीसी अनीता यादव ने बताया कि डिजिटल इंडिया के तहत पारदर्शिता लाने के लिए नई पेंशन बनवाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है, जिससे आवेदकों को बीडीपीओ कार्यालय और जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई पेंशन बनवाने के लिए आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र ढिल्लो ने बताया कि यह कार्य जिला झज्जर मेें पहले से ही उपलब्ध 74 सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन ऑनलाइन करवाने के लिए आवेदक को 10 रुपये ऑनलाइन शुल्क अदा करना पडे़गा।

उन्होंने बताया कि आवेदन ऑनलाइन उपरांत जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय द्वारा जांच की जाएगी। सभी दस्तावेज ठीक पाए जाने पर आवेदन को पास कर दिया जाएगा और त्रुटिपूर्ण आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। जिला झज्जर के पांचों खंडों में 74 सामान्य सेवा केंद्र प्रारंभिक तौर पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सभी लाभार्थी जिन्होंने अपना आधार नंबर अभी पेंशन खाते के साथ सीड नहीं करवाया है वे तुरंत प्रभाव से 31 मार्च तक अपडेट करवा लें अन्यथा पेंशन रोक दी जाएगी।
विज्ञापन


यहां खोले खुले सेवा केंद्र
ब्लाक बेरी के गांव दुबलधन, डीघल, चिमनी, बेरी, मलिकपुर, बहराणा, मदाना खुर्द, गोच्छी, जहाजगढ़, भागलपुरी, बागपुर, धांधलान, सिवाना तथा भंभेवा में खोले गए हैं। इसी प्रकार ब्लाक बहादुरगढ़ के गांव डाबोदा खुर्द, नूना माजरा, दुल्हेडा, आसौदा टोडरान, इसरहेड़ी, बामनौला, छारा, भापडौदा, बादली, खेड़ी जसौर, बहादुरगढ़ एमसी, मांडौठी, बहादुरगढ़ शहरी, गुभाना, सोलधा, बीरबरखताबाद, लोवा खुर्द, कबलाना, खेड़का गुज्जर, बहादुरगढ़, बुपनिया, टाण्डाहेड़ी, खरहर, मेहंदीपुर, डाबोदा कलां, मातन, बालौर, गोयला कलां, लोवा कलां, दरियापुर, खरमाण, सांखौल व सराय औरगांबाद में चल रहे हैं। ब्लाक झज्जर के गांव खातीवास, झज्जर में तीन, महराणा, खेड़ी    खुमार, अहरी, पाटौदा, बिरधाना, भदानी, सिलानी जालिम, बराणी, कुलाना,  ब्लाक साल्हावास के गांव कासनी, मातनहेल ब्लाक के गांव छुछकवास, मातनहेल, बहु, झाड़ली, गोरिया, खेड़ा थरू, कोयलपुर, ग्वालीसन, भंभुलिया, बिरोहर और  सासरौली में सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें