फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार कोड स्कैन कराकर ऑनलाइन तरीके से 80 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुरानी वाशिंग मशीन ऑनलाइन पर बेचने को लेकर उसके बारे में डाली गई जानकारी एक युवक को महंगी पड़ गई। साइबर ठगों ने उसे व उसकी पत्नी को विश्वास में लेकर ऑनलाइन तरीके से ही 80 रुपये की ठगी की है। पीड़ित ने इस संबंध में थाना लाइनपार पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाइनपार के हरि नगर निवासी मोहित राजपूत ने बताया कि उनके पास दो साल पुरानी एक वाशिंग मशीन थी। जिसको वह बेचना चाहता था। मोहित के अनुसार उसकी पत्नी ने इसे बेचने के लिए ऑनलाइन साइट पर इस संबंध में जानकारी डाल दी। 2 मार्च को कुछ ही समय बाद पत्नी की आईडी पर ऑनलाइन चैट बाक्स में एक व्यक्ति का मैसेज आया कि वह मशीन खरीदने का इच्छुक है। खरीदने वाले ने उनसे नंबर मांगा। सामान बेचने वाले ने नंबर दे दिया। मोहित के अनुसार उक्त व्यक्ति अपना नाम कन्हैया कुमार बता रहा था और उसने उसे विश्वास में लेकर कहा कि उसे मशीन पसंद आ गई है और वह उसे खरीदना चाहता है। इसके लिए आपके पेटीएम अकाउंट में मांगी गई कीमत भेज रहा हूं। आरोप है कि उसने 5 रुपये केवल पेटीएम में भेजे और कहा कि साढ़े 13 हजार रुपये पेटीएम ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने चेक किया और खरीदने वाले से कहा कि मेरे अकाउंट में 5 रुपये से ज्यादा नहीं आए हैं। जिस पर शातिर व्यक्ति ने कहा कि वह अपना बार कोड भेज रहा है। जिसे अपने पेटीएम नंबर से स्कैन करना तब आपकी पेमेंट साढ़े 13 हजार रुपये दिखाई देगी।
मोहित के अनुसार जब उसने उसके बताए अनुसार स्कैन किया तो उसके खाते से साढ़े 13 हजार रुपये कट गए। जब उक्त शातिर को इस बारे में बताया तो उसने विश्वास में लेकर कहा कि सर्वर डाउन होने के चलते यह दिक्कत हो गई होगी। आपके पैसे वापस आ जाएंगे और उसने फिर से स्कैन कोड भेज दिया। उसने जब स्कैन किया तो फिर से उसके खाते से हजारों की नकदी निकल गई। मोहित ने बताया कि सामान खरीदने वाले व्यक्ति ने उसके साथ विश्वासघात व धोखाधड़ी करते हुए अलग-अलग स्कैन कोड भेजकर उसके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। थाना लाइनपार पुलिस ने मोहित राजूपत की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें