21jjrp08- अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्चे व स्टाफ सदस्य। स्रोत-
साल्हावास। गांव खानपुर खुर्द स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की मुखिया राजपति ने कहा कि मातृभाषा का अपमान हमें इसकी जड़ों से दूर करता है। अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए भी हमें मातृभाषा से जुड़कर रहना चाहिए। वह शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इसमें बतौर विशिष्ट अतिथि मास्टर संजय गहलोत आयोजन में शामिल हुए। मौके पर अजय, कीर्ति, प्रियंत, रीतू, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।