फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रतिदिन आध्यात्मिक ज्ञान का श्रवण करना चाहिए

Thu, 07 Mar 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेक्टर-2 केंद्र में 88वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। मुख्य संचालिका बीके अंजलि ने कार्यक्रम दौरान शिव जयंती के उपलक्ष्य में संकल्प कराया कि नित्य प्रतिदिन आध्यात्मिक ज्ञान का श्रवण करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, अग्रवाल मैत्री सभा के अध्यक्ष पवन जैन, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर वर्मा व पार्षद राजेश तंवर ने भी शिरकत की। बहादुरगढ़ ब्रह्माकुमारीज केंद्र की चेयरपर्सन सरोज राठी ने महिला दिवस एवं शिव जयंती समारोह के प्रति बताया कि महिलाएं ना केवल घर-परिवार को संभालती परंतु आज इतनी सशक्त हैं कि वह प्रशासन एवं अन्य कारोबार भी बखूबी निभा सकती है। उन्होंने कहा व्यक्ति का मन जब परमात्मा शक्ति से जुड़ता है तो मार्ग में कितनी भी परिस्थितियों आए तो भी व्यक्ति बिना हलचल में आए उनको पार कर सकता है। सेक्टर-2 सेवा केंद्र की प्रभारी बीके विनीता ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिव जयंती के उपलक्ष्य में अगर अभी तक भी हमारे अंदर कोई सूक्ष्म नकारात्मक वृत्ति है तो उसे परमात्मा शिव को अर्पण कर दें। बीके अमृता, बीके रेणु ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर रूबी, लक्ष्मी, कोमल, रामफल, सतीश उपस्थित रहे। समारोह के दौरान भगवान शिव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
विज्ञापन



-फोटो 65 : शिव जयंती महोत्सव में अपने विचार रखती नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें