फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दी चेतावनी

Thu, 07 Mar 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बेरी(झज्जर) मुख्य बाजार में दुकानदारों की तरफ से सड़क पर कई-कई फीट अतिक्रमण करने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पालिका अधिकारियों ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पालिका की टीम जैसे ही अतिक्रमण हटाने के लिए शिव चौक पर पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने टीम को देखते ही अपना सामान उठाना शुरू कर दिया। टीम ने दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा और कहा कि यदि भविष्य में फिर अतिक्रमण मिलता है तो उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई होगी। टीम में नगर पालिका सचिव ललित गोयल, जेई रोहित, लिपिक संजय सहित पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।


दुकानों के आगे कूड़ा मिलने पर होगा चालान

नगर पालिका जेई ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि अपनी दुकान में डस्टबिन रखना चाहिए। जब सुबह नगर पालिका के सफाई कर्मचारी रेहड़ी लेकर आते हैं तो कूड़ा उसमें डाले। अगर किसी दुकान के बाहर कूड़ा मिला तो पालिका अधिकारियों की तरफ से उस दुकानदार का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन



पालिका की दुकान को अवैध रूप से प्रयोग करने पर लगाया ताला

पालिका जेई का कहना है कि पुरानी नगर पालिका में पालिका की तरफ से दुकानें बनाई हुुई हैं। इसमें एक दुकान की बोली नहीं हुई थी। वह दुकान खाली पड़ी थी और दुकान को अवैध तौर से प्रयोग किया जा रहा था। पालिका अधिकारियों ने मौके पर दुकान को ताला लगा दिया और दुकान के अंदर रखे सामान को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन


वर्जन

बाजार में अतिक्रमण करने की शिकायत मिली थी। टीम ने जाकर अतिक्रमण हटवाया और दुकानदारों को चेतावनी दी है कि भविष्य में कोई भी दुकानदार अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पालिका की दुकान को अवैध तौर से प्रयोग करने वाली दुकान को ताला लगाया गया। दुकान के सामान को भी जब्त कर लिया गया।
- रोहित लोहचब, जेई नगर पालिका बेरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें