पुलिस टीमों ने लोगों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। पुलिस द्वारा बुधवार को इसी क्रम में साइबर थाना झज्जर व साइबर डैक्स बहादुरगढ़ की संयुक्त टीमों ने सब्जी मंडी, बादली चौक व बहादुरगढ़ कोर्ट में साइबर अपराध के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि आजकल साइबर अपराधियों ने ठगी के नए-नए रास्ते खोज लिए हैं। जिसके तहत वह आमजन के बैंक खातों से उनकी खून पसीने की कमाई चुटकियों में उड़ा लेते हैं। इसके लिए वह अलग-अलग माध्यमों का उपयोग करते हैं। साइबर अपराधी किसी भी प्रकार से आपका बैंक अकाउंट, एटीएम कार्ड नंबर, क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी या मोबाइल ओटीपी पूछने का प्रयास करेंगे। परंतु आप उनके साथ अपने बैंक अकाउंट क्रेडिट या डेबिट कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करें। जागरूक व्यक्ति साइबर अपराधियों को आसानी से पहचान सकता है और उनके झांसे में नहीं आता। इसलिए आवश्यक है कि साइबर अपराध के प्रति जागरूक बने और अपने साथियों को भी इसकी जानकारी दें ताकि वह भी साइबर अपराध का शिकार होने से बच सकें। आमजन को साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड होने पर वह तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें। जिससे साइबर अपराधियों के खातों में गई राशि को तुरंत फ्रीज करवाकर वापिस पीड़ित के खाते में डलवाया जा सके। इसके साथ ही छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने तथा अपने साथियों को भी इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
-फोटो 57 : सब्जी मंडी में दुकानदारों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते अधिकारी।