17jjrp13- महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हवन यज्ञ में भाग लेती विधायक व अन्य लोग। स्त्रोत- आयोजक
झज्जर। छारा चुंगी पर महर्षि वाल्मीकि चौक पर वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इसमें विधायक गीता भुक्कल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण की रचना की और माता सीता और लव-कुश उनके आश्रम में रहे। भगवान वाल्मीकि के दिखाए गए रास्ते पर चलना चाहिए। गीता भुक्कल ने कहा कि इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता वीरेंद्र दरोगा, सुभाष गुर्जर मौजूद रहे।