-फोटो 57 : विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते निदेशक प्रवीण छिल्लर, डॉ. सीमा छिल्लर व प्राचार्य
बहादुरगढ़। क्षेत्र के सराय औरंगाबाद स्थित बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य पूनम चौधरी ने बताया कि एनुअल स्पोर्ट्स मीट में पहले स्थान पर सत्य हाउस रहा। इसने 27 गोल्ड, 17 सिल्वर व 21 ब्रॉन्ज मेडल जीते। वहीं दूसरे स्थान पर अनुशासन हाउस रहा। 21 गोल्ड, 26 सिल्वर व 13 कांस्य पदक अपने नाम किए। तीसरे स्थान पर अहिंसा हाउस रहा। अहिंसा हाउस ने 21 गोल्ड ,17 सिल्वर 19 कांस्य पदक हासिल किए। विजेता विद्यार्थियों को डायरेक्टर प्रवीण छिल्लर, डॉ. सीमा छिल्लर व प्राचार्य पूनम चौधरी ने सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।